उत्तराखंड
वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सवार थे, हादसे में आई गंभीर चोटें स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया
वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सवार थे, हादसे में आई गंभीर चोटें स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया

पौड़ी के चौबट्टाखाल के विधानसभा के बैजरो क्षेत्र के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
इसमें स्वास्थय विभाग के कर्मचारी सवार थे। घटना गुरूवार दोपहर की है जब तेज रफ्तार मैक्स अचानक बुंआखाल मोटर मार्ग 309 पर पंचपुरी पुल के पास अनियंत्रित होकर नयार नदी की ओर 500 मीटर गहरी खाई गिर गया। वाहन में ड्राईवर समेत चार लोग सवार थे। हादसे में चारों को गंभीर चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थय केंद्र बीरोंखाल पहुॅचाया गया।
यहॉ घायलों का प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
बीरोंखाल अस्पताल के चिकित्सक डॉ सुधीर ने बताया कि मैक्स में सवार तीनों अस्पताल के कर्मचारी व डॉक्टर थे। सभी को गंभीर चोटें लगी हुई है, लेकिन खतरें से बाहर है।
घायलों के बेहतर उपचार व जॉच के लिए उन्हें हायर सेंट रेफर किया जा रहा है।