टिहरी
टिहरी पुलिस की तत्परता से नाबालिक लड़की को किया बरामद युवक को किया गिरफ्तार
टिहरी पुलिस की तत्परता से नाबालिक लड़की को किया बरामद युवक को किया गिरफ्तार

नई टिहरी कु0 सोनिया (काल्पनिक नाम) निवासी ग्राम भटवाड़ी थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 1 7 वर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट वादी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दिनांक 03/11/2022 के आधार पर थाना कैंपटी पर अभियोग संख्या 33/2022 धारा 363 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के निर्देशन में तलाश/बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
थानाध्यक्ष कैंपटी के नेतृत्व में सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृता कु0 सोनिया (काल्पनिक नाम) निवासी भटवाड़ी थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 17 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर अगला पुल के पास अभियुक्त सुमित पुत्र श्री विजयपाल निवासी ग्राम मन्दणी तहसील धनोल्टी थाना थत्यूण जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 21 वर्ष के कब्जे से को पंजीकृत होने के 4 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुमित उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सुमित कोहली पुत्र श्री विजयपाल निवासी ग्राम मन्दणी तहसील धनोल्टी थाना थत्यूण जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 21 वर्ष
पुलिस टीम का विवरण-
उप निरीक्षक बलवीर सिंह रावत चौकी प्रभारी नैनबाग थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल ।
कांस्टेबल 56 ना0पु0 अकबर अली थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल।
म0कां0 64 ना0पु0 मीना तोमर थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल।