टिहरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में भारत का मान सम्मान और प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढी,नितिन पटेल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में भारत का मान सम्मान और प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढी,नितिन पटेल

नई टिहरी गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत के बौराड़ी स्थित होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल के कार्यकाल में भारत का मान सम्मान और प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ी है।
आज देश मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश की जनता को काम देने व देश की सुरक्षा का काम इन 9 साल में किया है। आजादी के बाद से पहली बार डब्बल इंजन की सरकार देश में आयी है।
जबकि कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक राज तो किया मगर इतना विकास नहीं हुआ जितना इन 9 सालों में हुआ। देश में ऐसे उद्योग स्थापित हुए हैं जिससे हर क्षेत्र में प्रगति हुई है,
वहीं स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हुआ है।
नितिन पटेल ने कहा कि आज देवभूमि में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कहां की विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग देवभूमि के विभिन्न धामों में दर्शन को आते हैं। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।पत्रकार वार्ता में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने उड़ीसा में हुई ट्रेन हादसे पर दुख जताया,
इस दौरान सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ,जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल , टिहरी भाजपा जिला महामंत्री उदय सिंह रावत, सभासद विजय कठैत, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।