टिहरी

आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर घर-घर तक केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं,शक्ति लाल शाह

आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर घर-घर तक केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं,शक्ति लाल शाह

नई टिहरी आगामी लोकसभा चुनाव में परचम लहराने के लिए भाजपा केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिना रही है। जिसको लेकर आज बीजेपी कार्यालय में घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रेस के साथ वार्ता करते हुए विधायक ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया गया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर घर-घर तक केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की अपील की गई। तो विधायक ने मौजूद सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं तथा पत्रकारों को सरकार की योजनाएं गिनाते हुए उसके लाभ भी बताए गए।
इस मौके पर विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा की केंद्र सरकार मोदी के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य कर रही है जिसके चलते देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत की एक पहचान बनी है। उन्होंने कहां की कोरोना काल में जहां देश महामारी से त्रस्त थे वही मोदी के नेतृत्व में देश ने न केवल कोरोना महामारी का सामना किया बल्कि विदेशों को भी दवाइयां भेजी कहा की केंद्र सरकार की योजनाओं से देश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। जिसके चलते आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा अपना परचम लहराएंगी। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्येक नागरिक को केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोली,बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल,महामंत्री उदय सिंह रावत, विजय कठैत ,चतर सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ता मौजूद थे,

Related Articles

error: Content is protected !!
Close