पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में ‘ जनसुनवाई आयोजित की गई,आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में ' जनसुनवाई आयोजित की गई,आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

पिथौरागढ़, 07 सितंबर 2026 (सूवि)
साप्ताहिक जनसुनवाई में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सुनीं लोगों की फरियादें*

*आर्थिक सहायता, सड़क, राशन कार्ड सहित विभिन्न मामलों से संबंधित 18 प्रकरण हुए प्राप्त*

जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में आर्थिक सहायता, सड़क, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 18 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।
कहा कि सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें और शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी भी उपलब्ध कराएं।

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button