टिहरी गढ़वाल

टिहरी:मित्र राष्ट्र नेपाल की भीषण आपदा में काल कल्पित हुई दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए अधिवक्ताओं ने मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की

टिहरी:मित्र राष्ट्र नेपाल की भीषण आपदा में काल कल्पित हुई दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए अधिवक्ताओं ने मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की

नई टिहरी। जिला बार एसोसिएशन के समस्त विद्वान अधिवक्ताओ ने कल दिनांक 26 अगस्त 2026 को प्रातः 09 बजे के लगभग हमारे पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में आई भीषण आपदा में आधिकारिक रूप से लगभग मृत करीब 165 लोगों के काल कल्पित होने और देश विदेश के सैकड़ों नागरिकों के मिसिंग होने पर आज दिनांक 27अगस्त 2026 को अपराह्न् 3: 30बजे जिला न्यायलय प्रांगण नई टिहरी में कालकल्पित हुई दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयबीर सिंह रावत ने कहा कि इस दुख की घड़ी में जिला बार एसोसिएशन आपदा पीड़ित परिवारों के साथ है और जो भी जिला बार एसोसिएशन से बन पड़ेगा मदद की जाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह बिष्ट, सोहन सिंह बिष्ट,अरविंद मोहन उनियाल, आनंद सिंह बेलवाल, शांति प्रसाद भट्ट, उपाध्यक्ष दिनेश उनियाल,कोषाध्यक्ष पवना, चंद्र सिंह गुसाई, महेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सजवान, दिनेश मियां, अरविंद खरोला, विनय सेमवाल, खेमराज सेमवाल, रतनपाल चौधरी, स्वराज पंवार, नरेंद्र सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button