जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की तरफ से स्वतंत्रता दिवस 14 -15 अगस्त को होगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की तरफ से स्वतंत्रता दिवस 14 -15 अगस्त को होगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
टिहरी
*स्वतंत्रता दिवस पर 14-15 अगस्त को होंगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं*
टिहरी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा 14 एवं 15 अगस्त, 2026 को जनपद के विभिन्न स्थानों पर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि बैडमिंटन बालक/बालिका एकल एवं युगल वर्ग (अंडर-14 एवं अंडर-17) की प्रतियोगिता कार्मल स्कूल, चंबा में आयोजित होगी।
इसके अलावा हॉकी पुरुष ओपन वर्ग (7-ए-साइड) एवं वॉलीबाल पुरुष ओपन वर्ग की प्रतियोगिताएं श्रीपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुनिकीरेती में, कबड्डी जूनियर बालक वर्ग (अंडर-17) की प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज, कैंपटी जौनपुर में, कबड्डी बालक वर्ग (अंडर-19) की प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज, घुमेटीधार, घनसाली में तथा टेबल टेनिस (सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग) की प्रतियोगिता बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल, नरेंद्रनगर में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति पहचान प्रमाण के रूप में साथ लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों को विभागीय मानकों के अनुसार साधारण बस का आने-जाने का किराया, भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक व्यय की सुविधा प्रदान की जाएगी। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संनत कुमार, क्रीड़ा प्रशिक्षक 7895541511, मो. शहजाद सलमानी, क्रीड़ा प्रशिक्षक 7060721239 तथा राजीव पेटवाल, क्रीड़ा प्रशिक्षक 9634792925 से संपर्क किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 08 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का जिला स्तरीय चयन ट्रायल 11 से 14 अगस्त, 2026 तक बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में प्रस्तावित है। वहीं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम/योजना के अंतर्गत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का जिला स्तरीय चयन ट्रायल 17 से 20 अगस्त, 2026 तक श्रीपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, में प्रस्तावित है।




