माता भद्रकाली के दरबार में शीश नवाकर नवनियुक्त एसएसपी सरिता डोबाल ने शुरू किया टिहरी का सफर, चार्ज संभालने से पहले लिया मां का आशीर्वाद
माता भद्रकाली के दरबार में शीश नवाकर नवनियुक्त एसएसपी सरिता डोबाल ने शुरू किया टिहरी का सफर, चार्ज संभालने से पहले लिया मां का आशीर्वाद
नई टिहरी। टिहरी जनपद की नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने कार्यभार ग्रहण करने से पहले जनपद के मुख्य प्रवेश द्वार भद्रकाली स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नई जिम्मेदारी संभालने टिहरी पहुंचीं एसएसपी सरिता डोबाल ने मंदिर में शीश नवाकर जनपद की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद वह नई टिहरी स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए रवाना हुईं, जहां उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया।
भद्रकाली मंदिर में दर्शन के साथ टिहरी में अपनी नई पारी की शुरुआत करने का उनका यह अंदाज चर्चा का विषय बना। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।
मां भद्रकाली के दरबार में मत्था टेककर नई एसएसपी ने टिहरी में अपनी प्रशासनिक पारी की शुरुआत आस्था और विश्वास के साथ की।





