टिहरी गढ़वाल

एसएसपी सरिता डोभाल की दो टूक—जनता की शिकायतों पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं, नशा तस्करों और अपराधियों पर कसेगा शिकंजा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ नई पुलिस कप्तान का स्वागत, पदभार संभालते ही कानून व्यवस्था, ट्रैफिक सुधार और महिला-बाल अपराधों पर सख्त कार्रवाई का दिया संदेश

नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल की नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सरिता डोभाल ने शुक्रवार को नई टिहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जिले की पुलिस कमान संभाल ली। पदभार ग्रहण करने से पहले पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

पुलिस की कमान संभालते ही एसएसपी सरिता डोभाल ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं। उन्होंने दो टूक कहा कि आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा और उनके निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। थानों और चौकियों में पहुंचने वाले फरियादियों को न्याय दिलाना तथा पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी ने नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती का संकेत देते हुए कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए अभियान को और मजबूत किया जाएगा।

यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने, जाम की समस्या दूर करने और सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ ही पुलिस की सक्रियता भी बढ़ाई जाएगी।

महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर एसएसपी ने विशेष गंभीरता दिखाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में शिकायत मिलते ही संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने पर विशेष ध्यान रहेगा।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसएसपी ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस तैयारियों को मजबूत करने और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को भी प्राथमिकताओं में शामिल किया।

नई पुलिस कप्तान के सामने अब नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुधारने और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी होगी। उनकी ओर से बताई गई प्राथमिकताओं पर अब जिले की जनता की निगाहें रहेंगी कि ये घोषणाएं धरातल पर किस तरह अमल में आती हैं।

इस ### एसएसपी सरिता डोभाल की दो टूक—जनता की शिकायतों पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं, नशा तस्करों और अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ नई पुलिस कप्तान का स्वागत, पदभार संभालते ही कानून व्यवस्था, ट्रैफिक सुधार और महिला-बाल अपराधों पर सख्त कार्रवाई का दिया संदेश

नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल की नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सरिता डोभाल ने शुक्रवार को नई टिहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जिले की पुलिस कमान संभाल ली। पदभार ग्रहण करने से पहले पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

पुलिस की कमान संभालते ही एसएसपी सरिता डोभाल ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं। उन्होंने दो टूक कहा कि आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा और उनके निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। थानों और चौकियों में पहुंचने वाले फरियादियों को न्याय दिलाना तथा पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी ने नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती का संकेत देते हुए कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए अभियान को और मजबूत किया जाएगा।

यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने, जाम की समस्या दूर करने और सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ ही पुलिस की सक्रियता भी बढ़ाई जाएगी।

महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर एसएसपी ने विशेष गंभीरता दिखाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में शिकायत मिलते ही संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने पर विशेष ध्यान रहेगा।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसएसपी ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस तैयारियों को मजबूत करने और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को भी प्राथमिकताओं में शामिल किया।

नई पुलिस कप्तान के सामने अब नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुधारने और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी होगी। उनकी ओर से बताई गई प्राथमिकताओं पर अब जिले की जनता की निगाहें रहेंगी कि ये घोषणाएं धरातल पर किस तरह अमल में आती हैं।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी चंबा श्री महेश लखेड़ा, सीएफओ टिहरी श्री संजीवा कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री अमित कुमार, पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी सहित पुलिस कार्यालय में नियुक्त सभी कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button