पिथौरागढ़

डीएम आशीष भटगांई ने दिलाई संविधान की शपथ, बोले—संविधान के आदर्शों को जीवन में उतारें अधिकारी-कर्मचारी न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के मूल्यों को अपनाने का किया आह्वान

डीएम आशीष भटगांई ने दिलाई संविधान की शपथ, बोले—संविधान के आदर्शों को जीवन में उतारें अधिकारी-कर्मचारी न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के मूल्यों को अपनाने का किया आह्वान

पिथौरागढ़। संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता का अधिकार एवं संदेश देता है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित आदर्श केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि इन्हें अपने व्यवहार और कार्यशैली में भी उतारना जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों और कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपील की। डीएम ने कहा कि संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। एक मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए संवैधानिक मर्यादाओं और आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button