चम्पावत

डीएम मनीष कुमार की अपील, 30 नवंबर तक पूरी करें स्वगणना चार हजार के लक्ष्य के सापेक्ष तीन हजार नागरिकों ने ऑनलाइन दर्ज कराया विवरण

डीएम मनीष कुमार की अपील, 30 नवंबर तक पूरी करें स्वगणना चार हजार के लक्ष्य के सापेक्ष तीन हजार नागरिकों ने ऑनलाइन दर्ज कराया विवरण

 

चम्पावत। जनगणना 2027 को लेकर चम्पावत जिले में स्वगणना अभियान गति पकड़ रहा है। अब तक करीब तीन हजार नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज करा चुके हैं। जिले को स्वगणना के लिए चार हजार का लक्ष्य दिया गया है। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी मनीष कुमार ने शेष नागरिकों से 30 नवंबर तक स्वगणना प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वगणना की सुविधा 16 नवंबर से शुरू की गई है, जो 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉग इन कर घर बैठे अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन जानकारी जमा करने के बाद मिलने वाली स्वगणना आईडी (एसई आईडी) को सुरक्षित रखना जरूरी है। घर पर गणनाकर्मी के पहुंचने पर उन्हें यह आईडी उपलब्ध करानी होगी।

डीएम मनीष कुमार ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश और जनपद की विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से पोर्टल पर पूछे गए सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर परिवार की पूरी और सही जानकारी दर्ज करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button