टिहरी गढ़वाल

पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनै ने दी इगास बग्वाल की शुभकामनाएं, बोले—संस्कृति ही हमारी असली पहचान भैलो जलाकर लोकपर्व मनाने और आने वाली पीढ़ियों तक पहाड़ की परंपराओं को पहुंचाने का किया आह्वान

पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनै ने दी इगास बग्वाल की शुभकामनाएं, बोले—संस्कृति ही हमारी असली पहचान भैलो जलाकर लोकपर्व मनाने और आने वाली पीढ़ियों तक पहाड़ की परंपराओं को पहुंचाने का किया आह्वान

नई टिहरी। उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह धनै ने लोकपर्व इगास बग्वाल (बूढ़ी दीपावली) के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं टिहरी विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित देवतुल्य जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि इगास बग्वाल उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ता है। पहाड़ की लोकपरंपराओं में भैलो जलाने, लोकगीत गाने और सामूहिक रूप से त्योहार मनाने की विशेष महत्ता है।

पूर्व मंत्री धनै ने कहा कि हमें अपनी लोकसंस्कृति को केवल त्योहारों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने सभी से भैलो जलाकर खुशियां मनाने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और हमारी परंपराएं ही हमारी असली धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना प्रत्येक उत्तराखंडी का दायित्व है।

इस पावन अवसर पर उन्होंने बाबा केदारनाथ एवं मां सुरकंडा देवी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनै ने सभी से अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं को संजोने का संदेश देते हुए इगास बग्वाल को हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button