टिहरी गढ़वाल

दिखोल गांव में धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनै ने लिया लोकपर्व में हिस्सा लोकसंस्कृति और पहाड़ी परंपराओं के रंग में रंगा दिखोल गांव, ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया इगास पर्व

टिहरी। चंबा ब्लॉक के दिखोल गांव में लोकपर्व इगास बग्वाल धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनै ने शिरकत कर ग्रामीणों के साथ इगास पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर गांव में पारंपरिक लोकसंस्कृति और पहाड़ी रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ लोकपर्व मनाते हुए उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को जीवंत किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनै ने इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इगास उत्तराखंड की लोकआस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे पर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इगास जैसे पारंपरिक पर्व गांवों में आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप की भावना को मजबूत करते हैं।

दिखोल गांव में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर पहाड़ की सांस्कृतिक पहचान और लोकपरंपराओं की खूबसूरती को सामने रखा।

Related Articles

Back to top button