टिहरी गढ़वाल
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने वन दरोगा प्यार चन्द रमोला के निधन पर जताया शोक, परिजनों से की मुलाकात
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने वन दरोगा प्यार चन्द रमोला के निधन पर जताया शोक, परिजनों से की मुलाकात
नई टिहरी। चंबा-कद्दूखाल के निकट वाहन की टक्कर से वन दरोगा प्यार चन्द रमोला के आकस्मिक निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने आज सुमन कॉलोनी स्थित स्वर्गीय रमोला के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान दिनेश धनै ने दिवंगत प्यार चन्द रमोला के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि इस दुखद घटना से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव धैर्य बनाए रखने की कामना की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा दुःख की इस कठिन घड़ी में परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।





