टिहरी गढ़वाल

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने स्व. गजेंद्र सिंह सजवाण के निधन पर जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने स्व. गजेंद्र सिंह सजवाण के निधन पर जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

नई टिहरी। चंबा विकासखंड के ग्राम कोट मनियार निवासी स्वर्गीय गजेंद्र सिंह सजवाण के निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान दिनेश धनै ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का असमय बिछुड़ना परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button