मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया नौवें जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, कई योजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया नौवें जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, कई योजनाओं की दी सौगात
थत्यूड़। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ में गुरुवार को नौवें जौनपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, आयोजकों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र को विकास की सौगात दी। महोत्सव में लोकसंस्कृति, परंपराओं और जौनपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, राज्य मंत्री गीता रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष चंद्र रमोला, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष, महोत्सव अध्यक्ष संजय नेगी सहित विभिन्न राज्य मंत्री, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नौवें जौनपुर महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। महोत्सव के माध्यम से जौनपुर की लोकसंस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ ही पर्यटन एवं क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।





