एक्सक्लूसिव खबरें

व्यापारियों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उद्योग मित्र से लेकर होम स्टे योजना तक, हितों को साधने के लिए कई अहम घोषणाएं व्यापारियों और उद्यमियों से बेहतर संवाद, कारोबार को बढ़ावा देने और श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर सरकार का विशेष जोर

व्यापारियों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उद्योग मित्र से लेकर होम स्टे योजना तक, हितों को साधने के लिए कई अहम घोषणाएं व्यापारियों और उद्यमियों से बेहतर संवाद, कारोबार को बढ़ावा देने और श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर सरकार का विशेष जोर

प्रदेश सरकार ने व्यापारियों, उद्यमियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संवेदनशील और व्यापारी हितैषी बताते हुए कहा गया कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से राज्य के उद्यमियों और व्यापारियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए उद्योग मित्र एवं व्यापार मित्र का पुनर्गठन किए जाने की घोषणा की गई है। इससे व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल हो सकेगी।

इसके साथ ही जिला मुख्यालयों और प्रमुख पर्यटक स्थलों को होम स्टे योजना से लाभान्वित करने की घोषणा भी की गई है। इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलने के साथ ही पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने की दिशा में भी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से प्रदेश में व्यापारिक माहौल मजबूत होगा, उद्यमियों का सरकार के साथ संवाद बेहतर बनेगा और छोटे-बड़े व्यापारियों के साथ श्रमिकों को भी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। सरकार की इन पहलों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्वरोजगार को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button