गैरसैंण में कल से सजेगा सियासी अखाड़ा, 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट पर रहेगी नजर दो दिवसीय विधानसभा सत्र में धामी सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट, विधेयकों और विभागीय रिपोर्टों पर भी होगी चर्चा
गैरसैंण में कल से सजेगा सियासी अखाड़ा, 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट पर रहेगी नजर दो दिवसीय विधानसभा सत्र में धामी सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट, विधेयकों और विभागीय रिपोर्टों पर भी होगी चर्चा
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सोमवार से सियासी सरगर्मियां तेज होने जा रही हैं। 27 अक्टूबर से भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में शुरू होने वाले दो दिवसीय विधानसभा सत्र को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रियों और विधायकों के सोमवार शाम तक भराड़ीसैंण पहुंचने की संभावना है।
इस संक्षिप्त सत्र का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा करीब 7 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट रहेगा। धामी सरकार सदन में अनुपूरक बजट पेश करेगी, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की नजरें टिकी रहेंगी। बजट के जरिए सरकार की वित्तीय प्राथमिकताओं और विभिन्न विभागों के लिए अतिरिक्त धनराशि के प्रावधानों पर भी ध्यान रहेगा।
अनुपूरक बजट के अलावा सत्र के दौरान विभिन्न विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे। साथ ही अलग-अलग विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएंगी। महज दो दिन के इस सत्र में विधायी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करना सरकार और विधानसभा के लिए अहम रहेगा।
उधर, विधानसभा सत्र के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा, व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक प्रबंधों को अंतिम रूप दिया गया है। अब सभी की निगाहें सदन की कार्यवाही पर रहेंगी, जहां अनुपूरक बजट के साथ सरकार और विपक्ष के रुख पर भी राजनीतिक गलियारों की नजर रहेगी।





