धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार की मौजूदगी में मुख्यमंत्री धामी कल करेंगे नौवें जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र को मिलेगी विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

नई टिहरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 नवंबर को टिहरी गढ़वाल के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री जनपद के नौवें जौनपुर महोत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग कर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर धनोल्टी क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री इस दौरान धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस अवसर पर विकास से जुड़ी नई घोषणाएं भी हो सकती हैं।
नौवें जौनपुर महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को मंच मिलेगा। वहीं मुख्यमंत्री के हाथों विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।