राज्य सरकार और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता की राह खोलने में दिनेश डोभाल की अहम भूमिका भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत के माध्यम से शासन स्तर पर हुई उच्चस्तरीय बैठक, आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर बढ़ी सकारात्मक पहल

नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और राज्य सरकार के बीच संवाद एवं वार्ता का मार्ग प्रशस्त करने में चिह्नित राज्य आंदोलनकारी एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य दिनेश डोभाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आंदोलनकारियों की समस्याओं और मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी पहल करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत के माध्यम से सरकार के साथ संपर्क स्थापित किया।
दिनेश डोभाल के प्रयासों के फलस्वरूप शासन स्तर पर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हो सकी, जिससे राज्य आंदोलनकारियों और सरकार के बीच वार्ता की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। इस पहल को आंदोलनकारियों की लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राज्य आंदोलनकारियों को उम्मीद है कि सरकार के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित होने से उनकी वर्षों से लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान का रास्ता निकलेगा। दिनेश डोभाल की इस पहल को आंदोलनकारी हितों को शासन तक पहुंचाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।