पिथौरागढ़

आशीष भटगांई ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं 661 घोषणाओं में 206 पूरी, 244 शासन को भेजी गईं; शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

आशीष भटगांई ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं 661 घोषणाओं में 206 पूरी, 244 शासन को भेजी गईं; शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनावश्यक देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर कोई भी प्रस्ताव अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और सभी औपचारिकताएं समय से पूरी कर प्रस्ताव अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को भेजे जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं शासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी इन्हें गंभीरता से लेते हुए नियमित समीक्षा करें और कार्यों की प्रगति में तेजी लाएं। जिन योजनाओं के लिए दूसरी किस्त की धनराशि प्राप्त होनी है, उनके लिए समय रहते मांग प्रस्तुत की जाए, ताकि बजट के अभाव में विकास कार्य प्रभावित न हों।

बैठक में बताया गया कि जनपद पिथौरागढ़ के लिए मुख्यमंत्री की ओर से कुल 661 घोषणाएं की गई हैं। इनमें से अब तक 206 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 244 घोषणाओं से संबंधित जनपद स्तरीय प्रक्रियाएं पूरी कर प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं। शेष घोषणाओं पर कार्यवाही गतिमान है।

डीएम भटगांई ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष घोषणाओं में भी तेजी से प्रगति लाते हुए उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button