टिहरी गढ़वाल

टिहरी के श्रमिकों की खुलेगी विदेश में नौकरी की राह, हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार! विदेश में रोजगार का सुनहरा मौका, हवाई टिकट और वीजा भी मुफ्त

टिहरी के श्रमिकों की खुलेगी विदेश में नौकरी की राह, हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार! विदेश में रोजगार का सुनहरा मौका, हवाई टिकट और वीजा भी मुफ्त

नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल के श्रमिकों के लिए रोजगार के नए दरवाजे खुलने जा रहे हैं। अब हुनरमंद राजमिस्त्री, शटरिंग कारपेंटर और स्टील फिक्सर को रोजगार की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिक कार्ड धारकों को विदेश में नौकरी का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। खास बात यह है कि चयनित श्रमिकों को प्रतिमाह 40 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा, जबकि हवाई यात्रा, वीजा और रहने की व्यवस्था का खर्च भी नहीं देना होगा।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी आयशा खान के अनुसार, इस रोजगार योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों के कुशल एवं अकुशल श्रमिकों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें शटरिंग कारपेंटर, मिस्त्री और स्टील फिक्सर को 40 हजार रुपये प्रतिमाह तथा हेल्पर को 32,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

दो साल का अनुबंध, ओवरटाइम का भी मिलेगा पैसा

रोजगार के लिए अनुबंध अवधि दो वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि न्यूनतम एक वर्ष कार्य करना अनिवार्य होगा। प्रतिदिन 9+1 घंटे ड्यूटी निर्धारित है और अतिरिक्त कार्य करने पर ओवरटाइम का भुगतान भी किया जाएगा। चयनित श्रमिकों को हवाई यात्रा और वीजा शुल्क के साथ आवास की सुविधा निःशुल्क मिलेगी। भोजन का खर्च श्रमिक को स्वयं वहन करना होगा।

यहां करें संपर्क

विदेश में रोजगार पाने के इच्छुक श्रमिक कार्ड धारक अधिक जानकारी और आवेदन संबंधी प्रक्रिया के लिए इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

  • 9056206440
  • 7307026440

टिहरी के निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए यह अवसर आर्थिक स्थिति मजबूत करने और अपने हुनर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का मौका बन सकता है।

Related Articles

Back to top button