टिहरी गढ़वाल

बौराड़ी में मुस्लिम समुदाय को बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को दिलाई शपथ, बाल विवाह रोकने में सहयोग की अपील

बौराड़ी में मुस्लिम समुदाय को बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को दिलाई शपथ, बाल विवाह रोकने में सहयोग की अपील

 

नई टिहरी। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मिशन शक्ति टीम ने नई टिहरी के बौराड़ी स्थित मुस्लिम मोहल्ले में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए इस कुप्रथा को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर रमेश डंगवाल ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। कम उम्र में विवाह होने से बच्चों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति और समुदाय की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने लोगों से बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल इसकी रोकथाम के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नवीन ने मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई। उन्होंने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जागरूकता फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय के लोगों को बाल विवाह के खिलाफ एकजुट होकर बच्चों के सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button