भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई हरिद्वार में आयोजित बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति पर हुआ मंथन
भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई हरिद्वार में आयोजित बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति पर हुआ मंथन
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने प्रतिभाग किया। हरिद्वार में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मजबूती, राजनीतिक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई की बैठक में उपस्थिति को टिहरी जनपद में भाजपा की राजनीतिक और संगठनात्मक सक्रियता के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ इस तरह के आयोजनों में सहभागिता संगठन के भीतर संवाद और समन्वय को मजबूत करने का अवसर प्रदान करती है।




