पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली देशभक्ति के रंग में रंग पिथौरागढ़ शहर

पिथौरागढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली देशभक्ति के रंग में रंग पिथौरागढ़ शहर

पिथौरागढ़, 13 अगस्त 2026 (सूवि)

*पिथौरागढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा पिथौरागढ़ शहर*

80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान  के तहत आज जिला प्रशासन पिथौरागढ़ के तत्वावधान में नगर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सबको बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के अभियान से समाज के हर वर्ग और प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति राष्ट्रभावना और देश प्रेम के भावनको मजबूत करने में मदद मिलती है। यह सिर्फ एक अभियान ही नहीं अपितु देश के प्रति सम्मान, प्रेम और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।  उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा मात्र एक ध्वज नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान, हमारे देश के वीर जवानों की शहादत, साहस और देश की जनता की उम्मीदों का भी प्रतीक है।

रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ हुई तिरंगा रैली सिल्थाम, केमू स्टेशन, गुप्ता तिराहा एवं एप्टेक तिराहा होते हुए पुनः रामलीला ग्राउंड पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ राज्य दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, मेयर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा नगरवासी भी पूरे उत्साह के साथ रैली का

हिस्सा बने। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से देशभक्ति का जोश और उत्साह पैदा किया।

स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने रैली में विशेष आकर्षण पैदा किया और पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। हाथों में लहराते तिरंगों के साथ नगर की सड़कों पर निकली रैली ने पिथौरागढ़ को पूरी तरह तिरंगामय कर दिया।

रैली के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से आमजन से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर को उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाने की अपील की गई ।

Related Articles

Back to top button