पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने जिला आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर मौसम एवं आपदा की स्थिति की जानकारी ली तथा जनपद के सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र में बारिश की स्थिति की जानकारी ली

जिलाधिकारी आशीष ने भटगाई जिला आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर मौसम एवं आपदा की स्थिति की जानकारी ली तथा जनपद के सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र में बारिश की स्थिति की जानकारी ली

पिथौरागढ़, 14 अगस्त 2026 जनपद में हो रही बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शुक्रवार को जिला आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर जनपद में मौसम एवं आपदा की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जनपद की सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र में बारिश की स्थिति, आपदा एवं उससे संबंधित तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में मौसम की स्थिति पर निरंतर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा, सड़क अवरोध, भूस्खलन अथवा अन्य घटना की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारी एवं विभाग तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जनपद स्तर पर भी आईआरएस (इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम) को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की सूचना प्राप्त होते ही बिना किसी विलंब के रिस्पांस सुनिश्चित किया जाए और राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए।

उन्होंने जिला आपदा परिचालन केंद्र को निर्देश दिए कि जनपद के सभी क्षेत्रों से मौसम एवं आपदा संबंधी सूचनाएं लगातार प्राप्त कर उनका तत्काल संज्ञान लिया जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित किया जाए।
तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्तमान में जनपद में आपदा से संबंधित सूचनाएं सामान्य हैं।

इस दौरान आपदा कंट्रोल रूम में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button