टिहरी गढ़वाल
न्यू टिहरी प्रेस क्लब टिहरी गढ़वाल ने हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
न्यू टिहरी प्रेस क्लब टिहरी गढ़वाल ने हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
नई टिहरी। 80वां स्वतंत्रता दिवस न्यू टिहरी प्रेस क्लब टिहरी गढ़वाल में हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर न्यू टिहरी प्रेस क्लब परिसर में अध्यक्ष अनुराग उनियाल के नेतृत्व में सभी पत्रकारों ने राष्ट्रध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्रगान का गायन किया। साथ ही इस अवसर पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया और प्रेस क्लब परिसर में राष्ट्रप्रेम नारों के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया है। इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट , प्रेस क्लब के संरक्षक विक्रम सिंह बिष्ट, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष अब्बलचंद रमोला, कोषाध्यक्ष धनपाल गुनसोला, संप्रेक्षक रोशन थपलियाल,ओम रमोला आदि मौजूद थे।




