टिहरी गढ़वाल

चम्बा महोत्सव-2026 का 22 नवंबर से होगा भव्य आगाज विकास एवं पर्यटन मेले में संस्कृति, लोककला और पहाड़ की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

चम्बा महोत्सव-2026 का 22 नवंबर से होगा भव्य आगाज विकास एवं पर्यटन मेले में संस्कृति, लोककला और पहाड़ की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

चम्बा (टिहरी गढ़वाल)।टिहरी के चम्बा में पर्यटन, विकास और लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तृतीय चम्बा महोत्सव-2026 का आयोजन 22 नवंबर से 8 दिसंबर तक किया जाएगा। बादशाहीथौल स्थित (बंगाचली मैदान) में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

महोत्सव के दौरान क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक लोककलाओं, स्थानीय प्रतिभाओं और पर्यटन की संभावनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें लोक संस्कृति और पहाड़ी परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।

चम्बा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने के साथ ही स्थानीय पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों, छोटे कारोबारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा एवं उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच मिलता है।

पहाड़ की लोकसंस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की संभावनाओं को एक मंच पर लाने वाला यह महोत्सव स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। अब क्षेत्रवासियों को महोत्सव के भव्य शुभारंभ का इंतजार है।

आयोजन की प्रमुख तिथियां:

* महोत्सव: 22 नवंबर से 8 दिसंबर 2026

* सांस्कृतिक कार्यक्रम: 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2026

* स्थान: बादशाहीथौल, बागवानी मैदान (बंगाचली मैदान), चम्बा, टिहरी गढ़वाल।
*

Related Articles

Back to top button