टिहरी गढ़वाल

टिहरी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने बागी तल्ली सारजूला में अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रद्धालुओं के साथ खुशियां साझा कीं

टिहरी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने बागी तल्ली सारजूला में अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रद्धालुओं के साथ खुशियां साझा कीं।

 

टिहरी। टिहरी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व पर्यटन मंत्री एवं वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह धनाई ने बागी तल्ली सारजूला में अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रद्धालुओं के साथ खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर उन्होंने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आयोजन में उनकी मौजूदगी ने स्थानीय लोगों के बीच खासा आकर्षण पैदा किया। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

टिहरी विधानसभा में आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच दिनेश सिंह धनाई की क्षेत्रीय कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी को राजनीतिक दृष्टि से भी देखा जा रहा है। धार्मिक आयोजनों के जरिए जनता के बीच उनकी मौजूदगी से क्षेत्र में सियासी चर्चाओं को भी नई हवा मिल रही है।

Related Articles

Back to top button