चमोली
100 मीटर गहरी खाई में मिली महिला की लाश, SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन पीपलकोटी में हादसा, दुर्गम पहाड़ी से शव निकालकर पुलिस को सौंपा
100 मीटर गहरी खाई में मिली महिला की लाश, SDRF ने चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन पीपलकोटी में हादसा, दुर्गम पहाड़ी से शव निकालकर पुलिस को सौंपा
चमोली। पीपलकोटी क्षेत्र में 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मुख्य आरक्षी सुरेंद्र गुसाईं के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। दुर्गम पहाड़ी परिस्थितियों में जवानों ने साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला का शव खाई से बाहर निकाला और स्ट्रेचर के जरिए सड़क तक पहुंचाया।
मृतका की पहचान नीलम वर्मा (52), पत्नी विजेंद्र वर्मा, निवासी पीपलकोटी के रूप में हुई है। SDRF ने शव जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

