चम्पावत

डीएम मनीष कुमार ने परखी विकास योजनाओं की प्रगति 20 सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश में अव्वल, अधिकांश विभागों को मिली ‘ए’ श्रेणी

डीएम मनीष कुमार ने परखी विकास योजनाओं की प्रगति 20 सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश में अव्वल, अधिकांश विभागों को मिली ‘ए’ श्रेणी

चम्पावत, 27 नवंबर। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने 20 सूत्रीय एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जनपद चम्पावत की उपलब्धियों पर संतोष जताया गया। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डीके तिवारी ने जानकारी दी कि राज्य स्तर की रैंकिंग में चम्पावत जनपद प्रथम स्थान पर है। कार्यक्रम के अधिकांश विभागों ने ‘ए’ श्रेणी हासिल की है, जबकि विद्युत विभाग और बाल विकास विभाग के एक-एक मद में ‘बी’ श्रेणी प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागों की सराहना की।

वहीं, 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शहरी विकास, खनन, वन विभाग सहित अन्य विभागों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय मदों में प्रगति बढ़ाने, कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी धिनो पुरुषोत्तमन, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डीके तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी डी. कुमार, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील दत्ताल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button