पिथौरागढ़

डीएम आशीष भटगांई ने दिए निर्वाचन तैयारियों के निर्देश नोडल अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव पर जोर

डीएम आशीष भटगांई ने दिए निर्वाचन तैयारियों के निर्देश नोडल अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव पर जोर

पिथौरागढ़। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में नोडल अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी सभी दायित्वों का गंभीरता से अध्ययन करने और तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान केंद्रों की व्यवस्था, मतदाता सूची, पोलिंग पार्टियों के गठन एवं प्रशिक्षण तथा राजनीतिक दलों से जुड़े निर्वाचन प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।

डीएम आशीष भटगांई ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण निर्वाचन कराना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अभी से अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए तैयारियां सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button