एक्सक्लूसिव खबरें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर चंद रमोला का निधन, पछवादून में शोक की लहर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर चंद रमोला का निधन, पछवादून में शोक की लहर

 

विकासनगर। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर चंद रमोला का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सहसपुर, विकासनगर समेत पूरे पछवादून क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

शंकर चंद रमोला कांग्रेस के उन नेताओं में शुमार थे, जिन्होंने जमीनी स्तर से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता हमेशा चर्चा में रही। स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी सरकार के कार्यकाल में उन्हें शासन और संगठन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में पहचाना जाता था। क्षेत्र की जनसमस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहते थे।

उनके निधन को कांग्रेस संगठन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, भाऊवाला स्थित उनके आवास पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

शंकर चंद रमोला के निधन से कांग्रेस ने एक अनुभवी और समर्पित नेता खो दिया है।

Related Articles

Back to top button